नई दिल्ली। महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 30 घंटे का वक्त सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। फडणवीस सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती अजित पवार को अपने खेमे में बरकरार रखने की है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही अजित पवार पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।