
अब अकाली दल ने भी दिखाया तेवर, एनडीए से अलग होने की दी धमकी
नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा है, राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। कहीं दल-बदल का खेल जारी है, तो कहीं गठबंधन का। इसी कड़ी में भाजपा के सहयोगी दल अकाली दल ने धमकी देकर सनसनी मचा दी है।
अकाली दल ने भाजपा को दी धमकी
अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि गुरुद्वारों में केंद्र का हस्तक्षेप भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल के बीच टकराव ला सकता है। इतना ही नहीं, अकाली नेता ने इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस मामले में दखल देने को भी कहा है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया कि केंद्रीय सरकार द्वारा गुरुद्वारों में लगातार व्यवधान उत्पन्न करने की वजह से भारत और पूरी दुनिया में अल्पसंख्यक सिखों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। चाहे वो पटना साहिब हो या हुजूर साहिब।
अकाली दल तोड़ सकता है गठबंधन
उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि इससे पहले ये मुद्दा भाजपा और अकाली दल के बीच टकराव की वजह बने, इस पर सीरियस होकर ध्यान दिया जाए। हालांकि, इस मामले पर भाजपा की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, इस चेतवानी से सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां आपको बता दें कि पिछले एक साल में कई राजनीतिक दल एनडीए से अलग हो चुके हैं। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मनजिंदर सिरसा का ये बयान बेहद अहम माना जा रहा है। अब देखना यह है कि अकाली दल के इस बयान पर भाजपा क्या एक्शन लेती है।
Updated on:
30 Jan 2019 06:45 pm
Published on:
30 Jan 2019 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
