26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल, सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है।
2 min read
Google source verification
bjp- akali dal

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल, ये रहा सीट बंटवारे का फॉर्मूला

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गठबंधन बनने और टूटने का खेल जारी है। सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी धीरे-धीरे तय हो रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के अंदर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। पंजाब से भाजपा के राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने सोमवार को इसका ऐलान किया।

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल

श्‍वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच स्थित साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा और अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही राज्‍य की 10 लोकसभा सीटों में से भाजपा तीन और अकाली दल सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलो के बीच सीटों की अदला-बदली का कोई मुद्दा नहीं है। मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अकाली दल और भाजपा छोड़कर जानेवालों का कोई भविष्य नहीं है। पंजाब और देश में महागठबंधन के नाम पर हो रही विपक्षी दलों की एकजुटता वास्‍तव मिलावटी ठगबंधन है। विपक्षी दलों के नेता सत्‍ता की खातिर देश के लोगों को ठगने की क‍ाेशिश में हैं।

सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय

उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा का रिश्ता बेहद मजबूत है। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच पूरा तालमेल है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि दोनों दलों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद और असहमति नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार अभी तक चुनाव घोषणा पत्र में किए गए किसी भी वादे काे पूरा नहीं कर पाई है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार ने पिछले बजट में उन्होंने जो घोषणा की थी उन्हें ही अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। यह सरकार पंजाब के लोगों को छल रही है। अब देखना यह है कि भाजपा और अकाली दल के बीच यह गठबंधन किला फतह करती है या फिर कोई और परिणाम सामने आता है।