7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्लेषण के बाद ही एमजीपी के साथ गठबंधन: वेलिंगकर

वेलिंगकर ने कहा कि गोवा सुरक्षा मंच गठबंधन करने से पहले दो मंत्रियों की बर्खास्तगी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 13 Dec 2016, 3:53 PM IST

Subhash Velingkar

Subhash Velingkar

पणजी। चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए एमजीपी के प्रमुख नेताओं के पीछे पडऩे के बावजूद पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से अलग होने वाले सुभाष वेलिंगकर मंगलवार को गठजोड़ की तुरंत घोषणा को लेकर सतर्क दिखे। वेलिंगकर ने कहा कि गोवा सुरक्षा मंच गठबंधन करने से पहले दो मंत्रियों की बर्खास्तगी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेगा।

भाजपा और एमजीपी के नेताओं के बीच कुछ दिनों तक हुई तीखी बयानबाजी के बाद सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने धवलिकर बंधुओं, सुदीन और दीपक को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के बीच पांच साल पुराना गठबंधन समाप्त हो गया।

भाजपा विरोधी एक नए राजनीतिक संगठन के प्रवर्तक वेलिंगकर से जब मंच और एमजीपी के बीच गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम अब भी सतर्कता बरत रहे हैं। मंच भारतीय भाषा सुरक्षा मंच का राजनीतिक रूप है जो भाजपा और उसके एक बड़े नेता मनोहर पर्रिकर से टक्कर ले रहा था।

वेलिंगकर द्वारा लगातार आलोचना किए जाने के बाद आरएसएस ने उन्हें राज्य के संघ प्रमुख के पद से हटा दिया था। जवाब में उन्होंने गोवा में संघ के समानान्तर इकाई की स्थापना की और एक नई राजनीतिक पार्टी की नींव रखी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना उनका मकसद है।

भाजपा से टक्कर लेने के लिए वेलिंगकर और उनकी पार्टी पूर्व में एमजीपी और धवलिकर बंधुओं को चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, एमजीपी पर मजबूत पकड़ रखने वाले धवलिकर बंधुओं ने अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं दिखाई थी। मंत्रिमंडल से दोनों भाइयों के निकाले जाने के बाद बातचीत का पलड़ा वेलिंगकर के पक्ष में भारी हो गया है।

हालांकि, आरएसएस के विद्रोही नेता ने जोर देकर कहा कि उनका राजनीतिक संगठन सिद्धान्तों से समझौता करने में विश्वास नहीं करता है और इसलिए नए घटनाक्रमों के विश£ेषण के बिना गठबंधन नहीं करेगा।