नई दिल्ली। टीबी मरीजों के सस्ती दवा के हक को खत्म करने की अमेरिकी साजिश आखिरकार कामयाब नहीं हुई। भारत सहित कई विकासशील देशों का दबाव रंग लाया है। अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से आने वाले टीबी मसौदे को सुधार लिया गया है। ट्रिप्स (बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापारिक पहलू) संबंधी छूट को इसमें फिर शामिल कर लिया गया है। इससे भारत जैसे देशों की परेशानी दूर हो सकेगी जहां टीबी मरीजों की तादाद बहुत ज्यादा है।