
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बड़ा एलान, पार्टी में तय की रिटायर्मेंट की उम्र!
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों की हलचल भी तेज होती जा रही है। खास तौर पर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने अगले चुनाव को फतह करने के लिए कमर कस ली है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में राजधानी दिल्ली में भारत के मन की बात अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी में बुजुर्ग नेताओं को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया।
शाह ने कहा कि पार्टी में जिन नेताओं की उम्र 75 साल से ज्यादा है उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। चुनाव नजदीक है और पार्टी नेताओं को प्रचार अभियान में जुटना है ऐसे में इस तरह का एलान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रास ना आए ऐसा हो सकता।
उम्रदराज नेताओं पर बयान देते हुए शाह ने साफ किया कि जो नेता 75 साल की उम्र को पार कर चुके हैं, उन्हें किसी तरह का काम करने की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। हालांकि, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या ऐसे नेता आगामी चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं, तो इस पर उन्होंने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चर्चा किए जाने की बात कही।
आपको बता दें कि उम्र सीमा को लेकर पहले भी अमित शाह के हवाले से चुनाव लड़ने पर पाबंदी की खबरें आती रही हैं। हालांकि, बाद में ऐसी चर्चाओं को दरकिनार करते हुए 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को टिकट भी दिए गए।
'भारत के मन की बात' अभियान का आगाज करते हुए अमित शाह ने मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि इस कैंपेन के जरिए बीजेपी के कार्यकर्ता देशभर में 7 हजार बॉक्स लगाएंगे और करीब 10 करोड़ परिवारों से राय मांगी जाएगी। इन परिवारों से पूछा जाएगा कि वह कैसा भारत चाहते हैं और फिर उनकी राय को चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।
Updated on:
03 Feb 2019 06:34 pm
Published on:
03 Feb 2019 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
