8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिजोरम में अमित शाह के साथ हुआ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर से गिरे नीचे

शनिवार को मध्यप्रदेश के अशोक नगर में भी अमित शाह मंच पर से फिसल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 24 Nov 2018, 7:00 PM IST

Amit Shah

Amit Shah Falls

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, अमित शाह शुक्रवार को मिजोरम में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। यहां टुईपुई विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने के लिए अमित शाह पहुंचे थे, लेकिन वो जैसे ही हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे तो जमीन पर गिर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त शाह का फिसला पैर

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शाह का पैर हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त फिसल गया और वो जमीन पर गिर गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तुरंत ही अमित शाह को संभाला और उनके कपड़े वगरह झाड़े। हालांकि इस दौरान गनीमत रही कि शाह को ज्यादा चोट नहीं आई, क्योंकि वो जिस तरह से जमीन पर गिरे थे, उससे उन्हें गंभीर चोट आ सकती थी।

शनिवार को मध्यप्रदेश में मंच से गिरे अमित शाह

सोशल मीडिया पर अमित शाह के वीडियो को ट्वीट करते हुए यूजर्स काफी अटपटे कमेंट कर रहे हैं। अमित शाह मिजोरम में ही नहीं शनिवार को मध्यप्रदेश में भी इसी तरह की घटना का शिकार हो गए। शनिवार को एमपी के अशोक नगर पहुंचे अमित शाह मंच पर से नीचे फिसल गए। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाल लिया, लेकिन शाह के साथ हुई इन दो घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हो रही है।

28 नवंबर को है मिजोरम में वोटिंग

आपको बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान होना है और इसी को लेकर अमित शाह वहां प्रचार के लिए पहुंचे थे। भाजपा इस बार राज्य में अपना खाता खोलने के लिए इन आदिवासियों को लुभाने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मिजोरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। मिजोरम समेत पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।