गृहमंत्री शाह ने कहा कि 8 साल के अंदर अरुणाचल के पर्यटन को बढ़ाने के लिए, यहां की कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ करने के लिए, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए, अरुणाचल के विकास के लिए पेमा खांडू और केंद्र की मोदी सरकार ने 8 वर्षों में वो किया है, जो 50 वर्षों में नहीं हुआ। अमित शाह ने आगे कहा, "अरुणाचल प्रदेश में पिछले 3 सालों में 9600 चरमपंथी हथियार डाल चुके हैं और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य सभी विवादों को खत्म करके पूर्वोतर में शांति को बहाल करना है। बीजेपी सरकार ने पूर्वोतर में आतंकवादी गतिविधियों में 89 फीसदी की कमी की है।"