इस सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया चारों ही देशों के नेता हिंद प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित करने के उद्देश्य से मिलने वाले हैं। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति, जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मीटिंग में इंडो पैसिफिक की सुरक्षा सहित कई जरूरी मुद्दों पर बातचीत होगी।