scriptआम चुनावों में हुई स्कॉट मारिसन की हार, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज बनेंगे 31वें प्रधानमंत्री | Anthony Albanese defeated Australian PM Scott Morrison in election | Patrika News
नई दिल्ली

आम चुनावों में हुई स्कॉट मारिसन की हार, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज बनेंगे 31वें प्रधानमंत्री

आस्ट्रलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यहां हुए आम चुनावों में लिबरल पार्टी की हार हुई है। लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज देश के अगले पीएम होंगें।

नई दिल्लीMay 21, 2022 / 08:12 pm

Archana Keshri

आम चुनावों में हुई स्कॉट मारिसन की हार, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज बनेंगे 31वें प्रधानमंत्री

आम चुनावों में हुई स्कॉट मारिसन की हार, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज बनेंगे 31वें प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन चुनाव हार गए हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने वाली लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज अब ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। एंथनी अल्बनीज का ऑस्ट्रेलिया का 31वें प्रधानमंत्री होंगे। ऑस्ट्रेलिया की सत्ता में लगभग एक दशक बाद लेबर पार्टी की वापसी हुई है। पिछले तीन बार से लगातार विपक्ष में रही लेबर पार्टी ऑस्ट्रेलिया में सरकार बनाने जा रही है, जिसके नेता 59 वर्षीय एंथनी अल्बानीज हैं।
वैसे तो यहां 6 कैंडिडेट प्राइम मिनिस्टर पोस्ट की रेस में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला मॉरिसन के गठबंधन और लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस के बीच माना जा रहा था। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां कानूनी तौर पर मतदान जरूरी है। बता दें प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को पिछले चुनावों में भी बहुमत नहीं मिला था, उन्होंने छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
इसी बीच स्कॉट मॉरिसन ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। निवर्तमान प्रधानमंत्री मॉरिसन ने शनिवार को यह ऐलान किया कि राष्ट्रीय चुनाव में वह हार चुके हैं। हार स्वीकार करने के बाद स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता और आने वाले प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज़ से बात की है और मैंने उन्हें उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी है। स्कॉट मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी के नेता के रूप में पद छोड़ने का भी फैसला किया है। इससे साफ है कि मॉरिसन की जगह पर विपक्ष को कोई दूसरा नेता चुनना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

बेटी की ‘अवैध’ नियुक्ति को लेकर CBI ने बंगाल के मंत्री परेश अधिकारी से तीसरे दिन भी की पूछताछ

बात करें नए प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज की तो उन्होंने 1996 से ऑस्ट्रेलिया में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह 2013 में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री थे और 2007 और 2013 के बीच कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। एंथनी अल्बनीज ऑस्ट्रेलियाई संसदीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वाले नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार आम लोगों की नब्ज को पकड़ा। अल्बनीज ने वोटरों से नवीकरण का वादा किया है। इस चुनाव में लेबर पार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई वोटरों से आर्थिक सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं।

यह भी पढ़ें

बिहार पुलिस ने बंगाल की सीमा में प्रवेश कर चलवाया बुल्डोजर, 20 घरों को कर डाला तहस-नहस

Home / New Delhi / आम चुनावों में हुई स्कॉट मारिसन की हार, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज बनेंगे 31वें प्रधानमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो