
अमित शाह हार में भी जीत देख रही कांग्रेस
नई दिल्ली: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार नहीं बनने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठा जश्न मना रही है। क्या कांग्रेस सीट घटने का जश्न मना रही है। ये उनका अपिवत्र गठबंधन है। उन्होंने कहा कि जनादेश के खिलाफ जेडीएस ने कांग्रेस का साथ दिया है।
कांग्रेस को अब संवैधानिक संस्थाएं अच्छी लगने लगी
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हार में भी जीत देख रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब संवैधानिक संस्थाएं अच्छी लगनी लगी है। इससे पहले वो चुनाव आयोग, ईवीएम सुप्रीम कोर्ट समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे थे। शाह ने कहा कि बीजेपी के ऊपर जो जोड़तोड़ करने के आरोप लग रहे हैं। वह बेबुनियाद और आधारहीन है। हमारे नेताओं ने खरीद फरोख्त नहीं की। साथ ही अमित शाह ने बोला कि येदियुरप्पा ने राज्यपाल से सात दिन का वक्त नहीं मांगा था। कांग्रेस के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला । बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस से पहले ही दावा पेश कर चुकी थी।
होटल में कैद हैं कांग्रेस के विधायक
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बंधक विधायकों पर जवाब क्यों नहीं देती । कांग्रेस विधायक अब तक होटल में कैद हैं और पार्टी लोकतंत्र की दुहाई दे रही है। प्रेस वार्ता के इस दौरान गोवा मणिपुर के सवालों पर शाह ने कहा कि वहां बीजेपी ने सबसे पहले सरकार बनाने का दावा किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सबसे पहले शाह ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी 40 से 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके लिए कर्नाटक की जनता और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। शाह के मुताबिक 2019 में फिर से केंद्र में हमारी पार्टी सरकार बनाएगी।
राममाधव ने कांग्रेस पर कसा तंज
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। इतिहास में उसके नाम से एक नहीं भ्रष्टाचार के अनेक रिकॉर्ड दर्ज हैं। राहुल गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलने का हक नहीं है। उन्हें इस बारे में कुछ भी बोलने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ने की जरूरत है। बता दें कि कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का काम किया है। इस बात की जांच होनी चाहिए।
बीजेपी पर लगा था जोड़तोड़ का आरोप
गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 222 सीटों पर चुनाव हुए थे जिनमें से एक विधायक (कुमारस्वामी) को दो सीटों को जीत मिली थी ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 111 सीटों का था। यहां बीजेपी 104 सीटों के साथ पहले, कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे और जेडीएस 37 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर थी। लेकिन तीनों ही पार्टियां बहुमत से दूर थीं। ऐसे में बीजेपी ने अल्पमत में होने के बावजूद बहुमत का दावा किया था। इसके बाद बीजेपी पर कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए जोड़तोड़ का भी आरोप लगाया था। हालांकि बाद में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने महज ढाई दिनों में ही इस्तीफा दे दिया।
Published on:
21 May 2018 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
