मध्य प्रदेश के जबलपुर में नागरिकता कानून पर रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि "महात्मा गांधी ने भी कहा था कि पाकिस्तान में बसे अल्पसंख्यक अगर भारत आना चाहें तो वे आ सकते हैं। भारत उनका ध्यान रखेगा। सभी नेताओं ने यह बात कही है, लेकिन राहुल गांधी यह मानने को तैयार नहीं हैं।" शाह ने कहा कि "राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल लगातार सीएए का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग जो राष्ट्रवादी एजेंडे का विरोध कर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए।"