
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का सेंटा क्लॉज बताया है। संसद से बाहर निकलने पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि मोदी ने पिछले तीन साल में केवल देश और लोगों के लिए कड़ी मेहनत की है। वो देश की जनता के लिए अच्छी खुशखबरी ला रहे हैं। पीएम मोदी न्यू इंडिया के नए सेंटा क्लॉज हैं।

अनंत कुमार के इस बयान पर यूजर्स ने चुटकी लेना शुरु कर दिया।कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी सेंटा वाले बयान पर जमकर चुटकी ली है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि पूरी दुनिया में एक सफेद दाढ़ी वाला शख्स (सेंटा क्लॉज) चिमनी से निकलता है और आपके मोजे में पैसा रखकर चला जाता है। भारत में भी एक सफेद दाढ़ी वाला शख्स है, जो टीवी के जरिए आपके घर में घुस गया और आपकी जेब, लॉकर्स और आलमारी रेख सारे पैसे चुराकर भाग गया। वो आपके लिए सिर्फ मोजे ही छोड़ गया।

IPS संजीव भट्ट ने क्रिसमस जिंगल की पैरोडी बनाते हुए लिखा है कि जुमाला बेल, जुमला बेल, जुमला ऑल द बेल। घंटा क्लॉज इज कमिंग अलोन, विथ हिस भाषण ऑल द वे।

कई अन्य यूजर्स ने अलग-अलग तरह के ट्वीट करके, इस बयान को ट्रोल किया।