6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश भाजपा में बगावत के सुर, एक विधायक ने छोड़ी पार्टी और दूसरे को लेकर अटकलें तेज

2019 लोकसभा चुनाव में अपना किला बचाने के प्रयास में जुटी भारतीय जनता पार्टी को आंध्र प्रदेश में बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Google source verification
Andhra pradesh news

आंध्र प्रदेश भाजपा में बगावत के सुर, एक विधायक ने छोड़ी पार्टी और दूसरे को लेकर अटकलें तेज

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में अपना किला बचाने के प्रयास में जुटी भारतीय जनता पार्टी को आंध्र प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा के चार में से एक विधायक ने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं चर्चा तो यहां तक है कि आने वाले दिनों पार्टी का एक और विधायक भाजपा को अलविदा कह सकता है। वहीं, राजमहेन्द्रवरम की शहरी विधानसभा सीट से विधायक अकुला सत्यनारायण ने पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कोडेला सिवप्रसाद राव को भी त्यागपत्र दिया है।

कांग्रेस से निष्‍कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री की धमकी, ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि मुंह नहीं दिखा पाएंगे राहुल

भाजपा के निर्वाचित चार विधायकों में एक थे अकुला

पार्टी छोड़ने के ऐलान के साथ ही अकुला सत्यनारायण ने कहा कि उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मी नारायण को भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद अकुला ने मीडिया से भी बातचीत की। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने के किसी कारण की जानकारी नहीं दी। आपको बता दें कि डॉक्टर सत्यनारायण पहली बार 2014 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। पेशे से डॉक्टर सत्यनारायण ने बताया कि वह जल्द ही अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं। सत्यनारायण 2014 में तेदेपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी भाजपा के निर्वाचित चार विधायकों में एक थे। अब राज्य में भाजपा के तीन विधायक ही शेष बचे हैं।

आरटीआई में खुलासा: जेल में शशिकला को दिया जा रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, मिल रही खास सुविधााएं

सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू

वहीं, आंध्र प्रदेश में विधायक के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चर्चा तो यहां तक भी है कि विशाखापतनम उत्तर से भाजपा के एक और विधायक पी विष्णु कुमार राजू भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।