कंपनी ने राहुल गांधी को याद दिलाया है कि कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए सरकार के 10 सालों के कार्यकाल के दौरान 2004-2014 के बीच अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह को देश के प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 1,00,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं प्रदान की गई थीं, जिनमें बिजली, दूरसंचार, सड़क, मेट्रो की परियोजनाएं शामिल हैं। ये परियोजनाएं किसी और ने नहीं, बल्कि राहुल गांधी की ही पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदान की थी। अब रिलायंस समूह ने यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या 10 साल की उनकी सरकार कथित घोर पूंजीवादी और बेईमान कारोबारी को मदद कर रही थी।