25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने फिर दिया विवादित बयान, तारका से की ममता की तुलना

ममता सरकार पश्चिम बंगाल में भाजपा के हर कार्यक्रम को रोकने पर उतारू हैं। भाजपा नेताओं के प्रवेश पर वहां एक तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Feb 04, 2019

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने फिर दिया विवादित बयान, तारका से की ममता की तुलना

नई दिल्‍ली। हरियाणा सरकार में मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने सीबीआई बनाम ममता सरकार मामले में विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने इस मामले में दखल देते हुए कहा है कि जब हम छोटे थे तब राम लीला देखने जाया करते थे। राम लीला में एक सीन आया करता था। ऋषि मुनि जब भी यज्ञ किया करते थे तो तारका आके उसमें व्‍यावधान डाल दिया करती थी। ठीक उसी प्रकार का रोल ममता बनर्जी कर रही हैं। वो पश्चिम बंगाल में भाजपा के हर कार्यक्रम को होने से रोकने पर उतारू हैं। भाजपा नेताओं को वहां प्रवेश पर एक तरह से उन्‍होंने प्रतिबंध लगा रखा है।

हर काम में डालती हैं रुकावट
भाजपा नेता व मंत्री विज यहीं नहीं रुके। आगे उन्‍होंने कहा कि चाहे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ जी की रैली हो, चाहे अमित शाह जी की रथ यात्रा निकालना चाहते हों। उसमें ममता बनर्जी रुकावट डालती हैं। वह कभी किसी का हेलीकॉप्‍टर रोकती हैं तो किसी के रानजीति रैली पर रोक लगाती हैं। ममता बनर्जी पूरी तरह से वही काम कर रही हैं जो तारका किया करती थी। वह भाजपा पर इमरजेसी और पीएम मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाती हैं। जबकि सच ये है कि पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी लगी हुई है। वहां पर भाजपा नेताओं के प्रवेश और रैली पर एक तरह से रोक लगी हुई है।