19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
वीडियो: अन्ना हजारे बोले, लोकपाल को लेकर सही दिशा में हो रहा है काम
Play video
Hindi News / Political / Videos / वीडियो: अन्ना हजारे बोले, लोकपाल को लेकर सही दिशा में हो रहा है काम

वीडियो: अन्ना हजारे बोले, लोकपाल को लेकर सही दिशा में हो रहा है काम

मंत्री के साथ बातचीत में भ्रष्‍टाचार और कालेधन पर रोक को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Oct 2018, 2:18 PM IST

नई दिल्‍ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने महाराष्‍ट्र सरकार में जल संसाधन और चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन से बातचीत के बाद लोकपाल को लेकर आज से प्रस्‍तावित आमरण अनशन को आगे के लिए स्‍थगित कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि लोकपाल नियुक्‍त करने की दिशा में मोदी सरकार सक्रिय है। इस बात को लेकर काम हो रहा है। उन्‍होंने मंत्री के साथ बातचीत में भ्रष्‍टाचार और कालेधन पर रोक को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। बता दें कि 2011 में दिल्‍ली के रामलीला मैदान में लोकपाल और भ्रष्‍टाचार उन्‍मूलन को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। उनके आंदोलन को जनता का अपार समर्थन मिला था। उनके आंदोलन से घबराकर केंद्र सरकार ने जनलोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए झटपट एक समिति की घोषणा की। उसने 16 अगस्त से पहले संसद में एक मजबूत लोकपाल विधेयक पास कराने पर भी सहमति प्रकट कर दी। उसके बाद उन्‍होंने अपना अनशन समाप्त घोषित कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति