16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
अनुराग ठाकुर बने लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक
Play video

अनुराग ठाकुर बने लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, राकेश सिंह की जगह लेंगे जिन्हें अप्रैल में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Google source verification

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, राकेश सिंह की जगह लेंगे जिन्हें अप्रैल में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा के युवा विंग के अध्यक्ष थे।भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

उल्लेखनीय है कि अनुराग ठाकुर मई 2008 में देश की चौदहवीं लोकसभा, वर्ष 2009 में पंद्रहवीं और वर्ष 2014 में सोलहवीं लोकसभा के लिए बतौर सांसद चुने गए हैं।मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राकेश सिंह को मुख्य सचेतक के पद से मुक्त कर दिया गया। वह आजकल मध्यप्रदेश के लिए चुनावी रणनीति बनाने को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसी के चलते पार्टी ने ये फैसला लिया है।