25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्लॉग के जरिए जेटली का राहुल गांधी पर हमला, डूबते राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ चाहिए

बता दें कि 10 फरवरी को इलाज कराकर स्वदेश लौटे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 12 Feb 2019, 8:31 PM IST

arun jaitley

ब्लॉग के जरिए जेटली का राहुल गांधी पर हमला, डूबते राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ चाहिए

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर हमला बोला है। जेटली ने ब्लॉग के जरिए तंज कसते हुए कहा कि राजवंश को झूठ बोलने पर सारे कांग्रेसी हां में हां मिलता हैं। डूबते हुए राजवंश को बचाने के लिए और कितने झूठ चाहिए। महाझूठबंधन के सारे नेताओं में झूठ फैलाया जा रहा है। बता दें कि 10 फरवरी को इलाज कराकर स्वदेश लौटे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया।

सच को छुपाना आसान नहीं

राहुल गांधी की तुलना ‘फेल स्टूडेंट’ से करते हुए जेटली ने कहा कि फेल होने वाला छात्र हमेशा क्लास टॉपर से चिढ़ता है। जेटली ने राफेल डील, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक, सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई विवाद जैसे तमाम मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी पर कांग्रेस का रवैया फेल स्टूडेंट जैसा रहा, जबकि हर बार उसका झूठ बेनकाब होता रहा है। अरुण जेटली ने पहले ट्वीट में रफाल डील का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस झूठा आंदोलन चलाकर सरकार को बदनाम कर रही है। लेकिन 'झूठ ज्यादा वक्त तक नहीं टिकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ साबित करने के लिए विरोधियों ने आधा अधूरा पत्र दिखाया, जिसके बाद उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई। वह भूल गए थे कि सच की हमेशा जीत होती है।'