7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी ने पाक के सामने टेके घुटने, देश से माफी मांगें पीएमः केजरीवाल

दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने सवाल उठाया है कि क्या प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक ISI एजेंट मिला है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Puneet Parashar

•

Updated: 5 Apr 2016, 3:58 PM IST

arvind kejriwal

arvind kejriwal

नई दिल्ली। आप सरकार में जल मंत्री कपिल मिश्रा ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा है। मिश्रा ने सवाल उठाया है कि क्या प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक ISI एजेंट मिला है? जिस तरह प्रधानमंत्री भारत विरोधी ताकतों के आगे घुटने टेक रहे हैं वह गंभीर चिंता का विषय है। कपिल का बचाव करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो गई है। मोदी सरकार ने पठानकोट मामले में पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं।



उन्होंने कहा कि ISI की रिपोर्ट पर भाजपा चुप क्यों? हमें बताया जाए कि नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी के बीच क्या डील हुई थी? मोदी देश से मांफी मांगें और जवाब दें। केजरीवाल ने भी उसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी और RSS के इरादों पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मुंह में राम बगल में छुरी। BJP-RSS वाले मुंह से भारत माता की जय बोलते हैं और ISI को बुलाकर भारत माता की पीठ में छुरा भोंक देते हैं।



गौरतलब है कि पठानकोट हमले की जांच के लिए काफी दबाव के बाद पाकिस्तान ने संयुक्त जांच टीम भेजी थी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस टीम ने स्वदेश लौटने के बाद हमले को भारत का ड्रामा करार दिया और कहा कि यह पाकिस्तान को बदनाम करने की साजिश है।