केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली के लोगों को बिजली, पानी, सड़क आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है। हमने स्कूलों, अस्पतालों, सीवर लाइनों का जाल बिछाया है। उन्होंने लोगों से विकास के मुद्दे पर वोट डालने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली के सभी 7 सांसद आप से होंगे तो हमें केंद्र में मजबूती मिलेगी। हम दिल्ली के लिए विकास के सभी काम करवाएंगे। केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा हमारे रास्ते में अड़चनें पैदा की हैं।