26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
मोदी जी, अब पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब क्यों नहीं देते: केजरीवाल
Play video

मोदी जी, अब पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब क्यों नहीं देते: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री इतनी बड़ी बड़ी बातें करते थे। कहते थे कि लव लेटर लिखने से काम नहीं चलेगा, उनको उनकी भाषा में जवाब देना होगा, तो दीजिए न, अब उनकी भाषा में जवाब।
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Sep 21, 2018

नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहीद बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रूपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। शहीद के घर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि हम हरियाणा के शहीद जवान के लिए कानून बदलेंगे। शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को दिल्ली सरकार में नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इतनी बड़ी बड़ी बातें करते थे। कहते थे कि लव लेटर लिखने से काम नहीं चलेगा, उनको उनकी भाषा में जवाब देना होगा, तो दीजिए न, अब उनकी भाषा में जवाब। सीएम ने पीएम मोदी द्वारा नवाज शरीफ के जन्मदिन पर पाक जाने को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आप जन्मदिन पर उनके यहां केक काटने जाते हो, उससे जवानों के साथ हो रही बर्बरता रूकेगी ?