16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
अलवर लिंचिंग पर बोले ओवैसी, गौरक्षकों को सरकार की शह
Play video

अलवर लिंचिंग पर बोले ओवैसी, गौरक्षकों को सरकार की शह

अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और संसद सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में अलवर लिंचिंग घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 2:17 PM IST

नई दिल्ली। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और संसद सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में अलवर लिंचिंग घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस तथाकथित गौरक्षकों का समर्थन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि गौरक्षक और पुलिस आपस में मिले हुए हैं। सोमवार को ओवैसी ने कहा कि मैं राजस्थान पुलिस के कार्यों से आश्चर्यचकित नहीं हूं, क्योंकि उन्होंने पेहलू खान हत्या मामले में भी ऐसा ही किया था। वहीं, अलवर में कथित गोतस्करी के शक में हुई युवक की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट 20 अगस्त को सुनवाई करेगी। अलवर प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। याचिका में राज्य सरकार और अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट के मॉब लिंचिंग को लेकर आए दिशा निर्देशों के उल्लघंन का आरोप लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति