
नई दिल्ली. अयोध्या भूमि विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले मुस्लिम मौलवियों ने उम्मीद जताई है कि इस अहम मुद्दे पर फैसला राष्ट्रीय हित में आएगा। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के सदस्य खालिद राशिद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह अंतिम सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत का आखिरी फैसला सभी पक्षों के बयान और सभी दस्तावेजों को देखने के बाद ही आएगा। एक अन्य मौलवी उमेर इलसासी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा। मुझे उम्मीद है कि यह मामला राष्ट्रीय हित में आ जाएगा।