नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता तक पहुंचने के लिए सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। चंड़ी पाठ को लेकर ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से हमला बोलने के बाद अब बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चंडी पाठ करना नहीं जानती।