2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar में चुनाव से पहले ‘Grand Alliance’ को बड़ा झटका, जीतन राम ने अलग होने का ऐलान किया, NDA में वापसी के संकेत

महागठबंधन ( Grand Alliance ) में RJD की दादागिरी चल रही है जिसे हम और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं। हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ( Hindustan Awam Morcha ) का जेडीयू ( JDU ) में विलय नहीं होगा। हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जेडीयू से हाथ मिलाने के दिए संकेत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Aug 2020, 5:00 PM IST

ham jeetan ram manjhi

महागठबंधन ( Grand Alliance ) में RJD की दादागिरी चल रही है जिसे हम और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं।

नई दिल्ली। करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय से घटक दलों के बीच आपसी हितों को लेकर जारी गतिरोध की वजह से आज बिहार महागठबंधन ( Grand Alliance ) को पहला बड़ा झटका ( big jolt ) लग ही गया। महागठबंधन को यह झटका हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ( Hindustan Awam Morcha ) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ( Former CM Jitan Ram Manjhi ) ने दिया है। उन्होंने गुरुवार को अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का महागठबंधन से अलग होने की घोषणा की।

महागठबंधन में आरजेडी के तेजस्वी यादव ( RJD Tejashwi Yadav ) और कांग्रेस ( Congress ) के रवैये से लगातार नाराज चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने आखिरकार बुधवार को महागठबंधन छोड़ने का फैसला कर लिया। इससे पहले पटना में मांझी ने 20 अगस्त को अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( HAM ) के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी जिसमें ये फैसला लिया गया।

Sero Survey-2 : कोरोना स्प्रेड का खतरा हुआ कम, 29% दिल्लीवालों में मिले इसके ऐंटीबॉडीज

जेडीयू में नहीं होगा हम का विलय

हम के पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मीडिया को बताया कि RJD का बहुत अपमान हमारी पार्टी ने सहा है। महागठबंधन में आरजेडी ( RJD ) की दादागिरी चल रही है। हालांकि, मांझी एनडीए में जाएंगे या नहीं इसपर कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है। इसका फैसला लेने के लिए जीतन राम मांझी को अधिकृत किया है। इतना साफ है कि कर दिया है कि किसी भी हालत में जेडीयू का हम में विलय न हीं होने जा रहा है।

प्रशांत भूषण बोले - सुप्रीम कोर्ट से दया की भीख नहीं मागूंगा, कोर्ट जो सजा देगी उसे स्वीकार कर लूंगा

नीतीश से मिलाएंगे हाथ

महागठबंधन से हम ( HAM ) के अलग होने की घोषणा के बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मांझी ने महागठबंधन से बाहर जाने का निर्णय सीएम नीतीश से मिले आश्वासन के बाद लिया है।उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को विधानसभा चुनाव में करीब 7 से 10 टिकट जेडीयू के कोटे से देंगे। एनडीए ( NDA ) में वापसी को लेकर जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) के बीच फोन पर बातचीत हो चुकी है और महागठबंधन में किनारे कर दिए गए मांझी ने आखिरकार चुनाव के ठीक पहले नए विकल्प की तरफ कदम बढ़ाने का मन फिर से बना लिया।