28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Assembly Election : पत्नी ऐश्वर्या के डर से रणछोड़ बने तेजप्रताप, इस बार हसनपुर से आजमा रहे हैं किस्मत

ऐश्वर्या राय के सियासी मूव के बाद तेजप्रताप यादव को महुआ सीट से हार का डर सताने लगा था। इस बार वह महुआ के बदले समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में वो लगातार जनसंपर्क और रोड शो कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 23 Sep 2020, 12:26 PM IST

Tejpratap

ऐश्वर्या राय के सियासी मूव के बाद तेजप्रताप यादव को महुआ सीट से हार का डर सताने लगा था। इस बार वह महुआ के बदले समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

नई दिल्ली। वैसे तो सियासी प्लेटफॉर्म पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव बिहार में सीएम से लेकर पीएम तक को खुलकर जंग की चेतावनी देते हैं। लेकिन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से वो आंख मिला पाने की हिम्मत नहीं रखते हैं। यही वजह है कि लालू यादव के घर व पति के दिल से जबरन बेदखल हुई ऐश्वर्या राय ने महुआ विधानसभा सीट से तेजप्रताप को चुनावी चुनौती दी है। इसका सीधा असर यह हुआ की तेजप्रताप इस बार महुआ सीट से चुनाव नहीं लड़ेगे।

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और ऐश्वर्या के पति तेजप्रताप यादव ने इस बार हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इस बात की अनुमति वो अपने पिता व छोटे भाई तेजस्वी यादव से पहले ही ले चुके हैं। यही वजह है कि महुआ से ऐश्वर्या राय के चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही तेजप्रताप ने समस्तीपुर के हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वह हसनपुर जाकर कई बार चुनाव प्रचार भी कर चुके हैं। लेकिन इस बार वह 2 दिवसीय चुनावी दौरे पर हसनपुर पहुचे हैं।

2009 में सियासी पारी की शुरुआत करना चाहते थे DGP Gupteshwar Pandey, बीजेपी ने किया था निराश

हसनपुर में अपनी यात्रा के दौरान तेजप्रताप यादव ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने हसनपुर के लोगों से कहा कि उनका चुनावी मुद्दा सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य होगा। जिस प्रकार उन्होने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए महुआ में मेडिकल कॉलेज खुलवाने का काम किया है, उसी तरह हसनपुर में भी काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हसनपुर क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। यहां भी हम डिग्री कॉलेज खुलवाने का काम करेंगे। दरअसल, क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव द्वारा सीट बदलने के पीछे की वजह उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय मानी जा रही हैं।

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने आरजेडी को छोड़कर जेडीयू का दामन थामा है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी ऐश्वर्या राय भी यादव परिवार के साथ सियासी लड़ाई में खुलकर सामने आ गई हैं। वह महुआ सीट से चुनाव लड़ सकती है। ऐसे में तेजप्रताप को डर है कि महुआ से अगर ऐश्वर्या चुनाव लड़ती हैं तो हार का खतरा बढ़ जाएगा।

Bihar DGP Gupteshwar Pandey इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, सियासी पिच पर नीतीश का देंगे साथ

पटना कोर्ट में लंबित है तलाक का मामला

दूसरी तरफ तेजप्रतात यादव का अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ पटना के एक परिवार न्यायालय में तलाक का माला चल रहा है। तेजप्रताप द्वारा शादी के कुछ ही महीनों बाद बेवजह तलाक फाइल करने से नाराज ऐश्वर्या अब अपने पति को सियासी पटखनी देने की ठान ली है। ताकि वो अपने अपमान का बदला लालू परिवार से ले सके।