राजद सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि तेजप्रताप अपने चार समर्थकों को शिवहर, जहानाबाद, काराकाट और हरनौत सीट से उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से भी बातचीत की है। वही, लालू प्रसाद के दूसरे बेटे और तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव इस बार किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। यही वजह है कि उन्होंने टिकट बंटवारे की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान को सौंपी हुई है।