इस बार आरजेडी ने यादव को प्रतिनिधित्व को कम कर आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा के इस क्षेत्र में प्रभाव को कम करने के लिए कोइरी समाज को भी साधने की कोशिश की है। इसके अलावा खुद को पुरानी इमेज से उबारने के लिए ए टू जैड की पार्टी होने का संदेश देने की भी कोशिश की है। टिकट वितरण में राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और वैश्य समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया है।