इस बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अचानक तबीयत खराब होने और दिल का आपरेशन होने की वजह से एलजेपी की अहम बैठक शनिवार को नहीं हुई। फिलहाल, एलजेपी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं, इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, चिराग पासवान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर लोजपा ने सलाह और बिहार के चार लाख लोगों का इनपुट लेकर एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया। इस विजन का लक्ष्य बिहार के स्तर को ऊंचा उठाना है। अपने पोस्ट में चिराग ने पीएम की तारीफों के पुल बांधे हैं।