केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में एलजेपी नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद बनी सियासी परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा की गई। इस बात का भी फैसला लिया गया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गया से जनसभा से की शुरुआत करेंगे। अगले सप्ताह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभाएं होनी है।