31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar : आरजेडी के बाद LJP ने लिखा EC को खत, अभी न कराएं विधानसभा चुनाव

LJP President Chirag Paswan ने ईसी से की बिहार में चुनाव टालने की अपील। इस समय Bihar पूरी तरह से कोरोना विस्फोट और बाढ़ की चपेट में है। ICMR की गाइडलाइन के मुताबिक चुनाव कराना संभव नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Aug 2020, 3:48 PM IST

Election commission

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ईसी से की बिहार में चुनाव टालने की अपील।

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Election 2020 ) की सरगर्मी तेज हो गई है। दूसरी तरफ चुनाव से 2 महीने पहले बिहार पूरी तरह से कोरोना विस्फोट की गिरफ्त में आ गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आरजेडी ( RJD ) सहित महागठबंधन ( Grand Alliance ) में शामिल दलों के नेताओं ने हाल ही में चुनाव से चुनाव टालने की मांग की थी।

अब बिहार सरकार ( Bihar Government ) में सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने भी ईसी को खत लिखकर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) और बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए टालने की मांग की है।

Ram Mandir Bhoomi Poojan : अयोध्या में पीएम मोदी के आसपास होगा कोरोना निगेटिव जवानों का घेरा , जानिए क्यों?

खास बात ये है कि लोक जन शक्ति पार्टी बिहार में सरकार में शामिल है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) का हिस्सा है। इसके बावजूद एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ( LJP Chief Chirag Paswan) ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि चुनाव के मुद्दे पर उनकी पार्टी का बीजेपी और जेडीयू के साथ मतभेद है।

लोक जन शक्ति पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा है कि अक्टूबर-नवंबर तक कोविद-19 महामारी ( Coronavirus Pandemic ) के अधिक गंभीर होने की आशंका है। इसलिए तय समय से चुनाव कराने से बिहार में लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ( ICMR ) के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इस समय चुनाव कराना बहुत कठिन होगा। राज्य के 38 में से करीब 13 जिले बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं।

Covid-19 : दिल्ली में आज से Sero survey का दूसरा चरण शुरू, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

एलजेपी प्रमुख ने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव कराना जरूरी है। इसके लिए बड़ी आबादी को खतरे में डालना उचित नहीं होगा। बिहार में कोरोना वायरस महामारी से 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में चुनाव कराना लोगों को सरासर मौत के मुंह में धकेलना होगा।