
लोकसभा चुनाव से पहले फिल्मी पॉलिटिकल! 'नरेंद्र मोदी' से पहले ही आ गया राहुल गांधी पर बन रही फिल्म का ट्रेलर
नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले जहां सोशल मीडिया पर नेताओं की जीवनी छाई हुई थी लेकिन इसबार पॉलिटिकल फिल्मों की बाढ़ सी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभी फिल्म की शूटिंग चल ही रही है लेकिन अचानक राहुल गांधी पर आधारित बायोपिक का ट्रेलर रिलीज गया। सियासी इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर 'दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म भी आ चुकी है।
'माय नेम इज रा गा' में क्या है खास
पॉलिटिकल फिल्मों के सियासी संग्राम में अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी जुड़ गया है। राहुल गांधी के जीवन पर बन रही फिल्म का नाम है 'माय नेम इज रा गा' । जिसमें राहुल गांधी के बचपन से लेकर अब तक के सफर को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत को भी समेटने की कोशिश की गई है। वहीं इसमें एक लड़की राहुल ने इस फिल्म को रुपेश पॉल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में इंदिरा गांधी , राजीव, सोनिया और प्रियंका, पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भी किरदार होंगे। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि पॉल गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं। क्योंकि इसके आखिरी में राहुल गांधी को एक लड़की के साथ दिखाया गया है, जो उनसे कहती है कि वे राहुल को प्यार क्यों करती है।
मनमोहन सिंह के बाद मोदी पर बन रही दो फिल्में
इससे पहले आई 'दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर जमकर बवाल हुआ था। कांग्रेस जहां इसे बीजेपी का साजिश बता रही थी, वहीं खुद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर विवेक आनंद ओबराय और ओमंग कुमार के निर्देशन में बन फिल्म 'नरेंद्र मोदी' की शूटिंग भी अहमदाबाद में शुरू हो चुकी हैl ये फिल्म गुजरात के अलग अलग लोकेशंस पर शूट हो रही हैl फिल्म में विवेक पीएम मोदी के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा एक और फिल्म भी नरेंद्र मोदी पर बन रही है जिसमें बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल लीड रोल में हैं।
Updated on:
9 Feb 2019, 12:39 PM IST
Published on:
9 Feb 2019, 10:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.