बता दें कि अनुपम बोलपुर से टीएमसी सांसद रह चुके हैं। वह 2019 के शुरुआती दिनों में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बीरभूम से प्रत्याशी बनाया, लेकिन मतदान के बाद टीएमसी नेता से उनकी मुलाकात ने भाजपा नेतृत्व को सकते में डाल दिया है। अनुब्रत मोंडल से उनकी मुलाकात के बाद से पश्चिम बंगाल में कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।