25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में दिग्गज बीजेडी नेता लडू किशोर का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

ओडिशा में दिग्गज बीजेडी नेता लडू किशोर का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
less than 1 minute read
Google source verification
ladu

ओडिशा में दिग्गज बीजेडी नेता लडू किशोर का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। ओडिशा के अस्का लोकसभा सीट से बीजेडी सांसद लडू किशोर का आज निधन हो गया। लडू ने 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। लडू किशोर को किडनी में परेशानी के बाद भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल लडू किशोर पिछले लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारों की माने तो इसी तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि भर्ती होने के बाद वे ज्यादा देर इस तकलीफ से जूझ नहीं पाए और बुधवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


आपको बता दें कि ओडिशा की राजनीति में लडू किशोर का खास दबदबा रहा। खास तौर पर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अस्का सीट पर बीजेडी के लडू किशोर स्वैन सवा तीन लाख की मार्जिन से बंपर जीत हासिल की थी। बीजेडी उम्मीदवार लडू किशोर स्वैन को 5 लाख 41 हजार 473 वोट मिले।


8 जुलाई, 1947 को गंजुम जिले में पैदा हुए लडू किशोर स्वैन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। 2 बेटों और एक बेटियों के पिता लडू किशोर स्वैन इस सीट से सांसद बनने से पहले पंचायत और जिला परिषद का चुनाव लड़े थे।