नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच सदन का विधिवत संचालन करने के लिए मंगलवार को सरकार ने भाजपा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 17 जून को सभी सांसदों को शपथ दिलाएंगे।