
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) में मिली जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने दूसरे राज्यों में अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। यही वजह है कि अमित शाह ( home minister amit shah ) समेत भाजपा के कई बड़े नेता अब पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) समेत अन्य राज्यों का दौर कर केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार और राज्यों की नाकामी को बता रहे हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की दोपहर तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) की राजधानी चेन्नई पहुंचे। उनका स्वागत मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम और अन्य मंत्रियों ने किया। तमिलनाडु भाजपा के नेताओं ने भी हवाईअड्डे पर शाह की अगवानी की। वहीं हवाईअड्डे के बाहर सड़क किनारे खड़े भाजपा और एआईएडीएमके कैडरों को देखकर शाह सड़क तक चलकर आए और अपने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
इन योजनाओं पर होगा काम
तमिलनाडु सरकार ने कहा कि शाह चेन्नई के निवासियों की जरूरतों का पूरा करने के लिए उन्हें नया वॉटर र्जिवायर समर्पित करेंगे। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी। 380 करोड़ रुपये से बनने वाला नया र्जिवायर कलिवानर आरंगम में मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा शाह 61,843 करोड़ रुपये के खर्च वाली चेन्नई मेट्रो रेल के फेज 2 , कोयम्बटूर में 1,620 करोड़ रुपये की एलिवेटेड एक्सप्रेसवे परियोजना, चेन्नई ट्रेड सेंटर का विस्तार (309 करोड़ रुपये), वल्लूर में इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन का पेट्रोलियम टर्मिनल (900 करोड़ रुपये), 1,400 करोड़ रुपये का ल्यूब प्लांट, कामराजार बंदरगाह पर 900 करोड़ रुपये का टर्मिनल और करूर जिले में कावेरी नदी के पार स्लुइस गेट के साथ 406 करोड़ रुपये के चेक डैम की आधारशिला रखेंगे।
भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
शाह 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उनकी यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद हो रही है। तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रमुख एल.मुरुगन ने दावा किया था कि शाह के दौरे से विपक्षी दलों के मन में डर पैदा होगा। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के फोकस में अब पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु भी आ गया है। यही वजह है कि अमित शाह पश्चिम बंगाल के बाद अब तमिलनाडु के दौरे पर हैं।
Updated on:
21 Nov 2020 05:11 pm
Published on:
21 Nov 2020 04:55 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
