8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनवरी तक होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव, जानें किस नेता का नाम सबसे आगे?

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर फिर से चर्चा शुरू कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दी जानकारी
2 min read
Google source verification
44.png

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ( Congress ) में अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। मालूम होता है कि कांग्रेस को अब जल्द ही नया अध्यक्ष ( Congress New President ) मिल जाएगा। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ( Congress spokesperson Supriya Srinet ) ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ( Congress working committee ) ने यह तय किया है कि जल्द ही पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिस पर सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ( Central Election Authority ) काम रही है।

Coronavirus: गुजरात सरकार का बड़ा फैसला- कल से राजकोट, सूरत और वडोदरा में रहेगा Night Curfew

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा?

राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने की संभावनाओं पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वह पार्टी में न तो कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं और न ही पूर्व अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। सुप्रिया ने आगे कहा कि राहुल गांधी हमारे शीर्ष नेता हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी जब भी सरकार से सवाल—जवाब करते हैं तो सरकार का कुर्सी हिल जाती है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसके जवाब में सुप्रिया ने कहा कि निकट भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि 'जनवरी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। जहां तक राहुल गांधी वह एक बेहतरीन नेता हैं और उनसे बेहतर कांग्रेस की विचारधारा का प्रतिनिधित्व शायद ही कोई करता है।

Nagrota Encounter पर बोले PM मोदी, बहादुर जवानों ने विफल की नापाक साजिश

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी हमारे लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए हम सब यह आशा करते हैं कि वह एक बार फिर पार्टी की कमान संभालेंगे और पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस ने इस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इस बार बड़ा बदलाव किया है। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।