बीजेपी के आरोप पर ममता बनर्जी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी से साफ कहा है कि विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने का सबूत दीजिए नहीं तो आपको जेल में डालूंगी। ममता के समर्थन में दूसरे दलों के नेता भी उतर चुके हैं और लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। ममता ने यहां तक कहा है कि बीजेपी ने जो किया उसका हम बदला लेंगे। गौरतलब है कि आज रात दस बसे बंगाल में आखिरी चरण के लिए प्रचार-प्रसार थम जाएगा। लिहाजा, दोनों पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है।