नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election 2019 ) के परिणाम आने से पहले देश में नये सियासी समीकरण बनाने की पहल शुरू हो गई है। कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति ( TRS ) ने दूसरे दलों के नेताओं के साथ मुलाकात भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ( Ghulam Nabi Azad ) के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) जैसे कुछ नेताओं की मदद से केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाई जा सकती है। JDU महासचिव केसी त्यागी ( K. C. Tyagi ) ने कहा कि जदयू एनडीए का सबसे भरोसेमंद साथी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर केन्द्र में सरकार बनाएगी।