एसपीजी के इंस्पेक्टर जनरल ने पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी को एक पत्र लिखकर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मथुरापुर और दमदम में होने वाली चुनावी सभा में आपातकालीन स्थिति पैदा हो सकती है। एसपीजी ने खासकर मथुरापुर की रैली में हिंसा होने की आशंका व्यक्त की है। एसपीजी ने डीजीपी पश्चिम बंगाल से सुरक्षा और कड़ी करने के लिए कहा है। एसपीजी ने ये अलर्ट मथुरापुर की चुनावी सभा के लिए विशेष तौर पर जारी किया है। क्योंकि, ममता की रैली की जगह पीएम मोदी की रैली वाली जगह के ठीक बगल में है। गौरतलब है कि बंगाल में रात दस बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। लेकिन, उससे बंगाल में पीएम मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।