10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्टिकल 370 को लेकर बड़ा ऐलान, भाजपा ने बनाया प्लान, ऐसे हटेगी जम्मू-कश्मीर से धारा

धारा 370 को लेकर भाजपा की ओर बड़ा बयान दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 25 Jun 2018, 1:52 PM IST

bjp

आर्टिकल 370 को लेकर बड़ा ऐलान, भाजपा ने बनाया प्लान, ऐसे हटेगी जम्मू-कश्मीर से धारा

नई दिल्ली। भाजपा के सत्ता में आने से लेकर अब तक जम्मू-कश्मीर से विवादित धारा 370 हटाने को लेकर चर्चा चल रही है। घाटी में गठबंधन कर सरकार बनाने के बाद भी कयास लगाए जा रहा था कि इस पर कोई कार्रवाई होगी। लेकिन, फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वहीं, अब इस धारा को हटाने के लिए भाजपा ने प्लान तैयार कर लिया है। सांसद पीएन सिंह के मुताबिक, देश की जनता भाजपा को दो तिहाई बहुमत देकर संसद भेजती है, तो कश्मीर से धारा 370 हटा दी जाएगी।

दो तिहाई बहुमत मिलते ही हट जाएगा धारा 370

झारखंड के धनबाद में एक कार्यक्रम में हिस्ला लेने पहुंचे सांसद ने कहा कि संसद में दो तिहाई बहुमत के बिना धारा 370 को समाप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा, उसी दिन धारा 370 को समाप्त कर दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि भाजपा का नारा है कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। बता दें कि इससे पहले एक अन्य भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता भी कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात कह चुके हैं। वीरेंद्र गुप्ता ने अपने बयान में कहा था कि अब समय आ गया है कि जम्मू कश्मीर के लोगों को धारा 370 को गुडबाय कह देना चाहिए।

यहां आपको बता दें कि धारा 370 कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करती है। कई लोगों का मानना है कि कश्मीर में बढ़ते अलगाववाद का कारण धारा 370 ही है, जिसे लंबे समय से खत्म करने की मांग की जा रही है। इसी बीच धारा 370 हटाने की चर्चाओं के बीच बीते दिनों कश्मीर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। जिसके चलते कश्मीर की सभी क्षेत्रीय पार्टियां कश्मीर से धारा 370 हटाने के विरोध में उतर गईँ थी। बहरहाल, सराकर गिरने के बाद से कश्मीर में सियासी माहौल काफी गर्म है और हर दिन नये-नये कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, वहां राज्यपाल शासन लगा हुआ है।