25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया नया नारा, अबकी बार 400 पार

सभी राजनीति पार्टियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
bjp news

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया नया नारा, अबकी बार 400 पार

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अब 100 दिनों से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी राजनीति पार्टियों ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने मिशन 2019 के लिए नया नारा भी तैयार कर लिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा दिया है- अबकी बार 400 पार । बता दें कि इससे पहले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने नया नारा जारी किया था। गुजरात और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अबकी बार 200 पार का नारा दिया था।

पीएम मोदी कर रहे संवाद

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा के बूथ कार्यकर्ता और पार्टी कार्तकर्ताओं से बातचीत करते हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टियों के अलग- अलग सांसदों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

राज्यों के दौरे पर अमित शाह

वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी लगातार राज्यों के दौरे पर हैं। अमित शाह रैली, बैठक कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की हालात पर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में अमित शाह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में रैली को संबोधित किया था। उसके बाद उत्तर प्रदेश में रैली की थी।