
अहमदाबाद: आपातकाल को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आपातकाल के विरोध में अहमदाबाद में आयोजित एक सभा में शाह ने कहा कि आज वो लोग अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं जिन्होंने बोलने की स्वतंत्रता छीनी, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई, आकाशवाणी को कांग्रेसवाणी बना दिया। अमित शाह ने कहा कि आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय है। इस दिन को देश की जनता कभी ना भूले।