26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / देखें VIDEO भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह का कमलनाथ सरकार पर बड़ा आरोप

देखें VIDEO भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह का कमलनाथ सरकार पर बड़ा आरोप

रतलाम में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी व करीम लाला की मुलाकात की बात पर कहे कांगे्रस की तुष्टीकरण नीति हो गई उजागर। यहां देखें खबर से जुड़ा पूरा VIDEO
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 17 Jan 2020, 11:59 AM IST

BJP president Rakesh Singh has a big charge on Kamal Nath government

BJP president Rakesh Singh has a big charge on Kamal Nath government

रतलाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र रतलाम में थे। यहां पर मीडिया से जब चर्चा की बारी आई तो वो राज्य में कमलनाथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे माफिया के खिलाफ अभियान से लेकर हाल ही में शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मुंबई के गैंगेस्टर करीम लाला के साथ संबंध व मुलाकात के बयान पर काफी कुछ बोले। यहां देखें खबर से जुड़ा पूरा VIDEO

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के अपराधियों के साथ संबंध उजागर होने के बाद भाजपा की इस बात को बल मिला है कि कांगे्रस तुष्टीकरण की नीति करती रही है। हमने जो कहा, वो उजागर हो गया है। यह कांगे्रस का वास्तविक चेहरा है। जिनको अपराधी भाजपा कहती है, उनसे पूर्व पीएम के संबंध उजागर हो गए है। माफिया के नाम पर राज्य सरकार सिर्फ भाजपाईयों को निशाने पर ले रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने रतलाम में कही। वे संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लूनेरा के यहां पुत्री के निधन पर शोक प्रकट करने आए थे।

प्राचार्य का निलंबन दुर्भाग्य की घटना
राकेशसिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वीर सावरकर के फोटो की पुस्तक कॉपी बांटने को लेकर स्कूल के प्राचार्य को निंलबित करना दुर्भाग्य की घटना है। राज्य सरकार को राष्ट्रभक्त की जरुरत नहीं है। राज्य में देशभक्ति के बजाए देशविरोधी नारे लगाने वालों का सम्मान हो रहा है। राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए ङ्क्षसह ने कहा कि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हथकंडे राज्य सरकार अपना रही है।

सड़क पर उतरेगी भाजपा
भोपाल में मंत्री द्वारा दिए जा रहे डिनर डिप्लोमेसी पर राकेशसिंह ने कहा कि यह कांगे्रस का निजी मामला है। माफिया के नाम पर वैध निर्माण कार्यो तक को तोड़ दिया गया। यहां तक की भोपाल में 70 वर्षो पूर्व के पट्टे को तोड़ दिया गया। राज्य सरकार को लगता है भाजपा इससे डर जाएगी तो गलत सोच है। कार्यकर्ता जल्दी ही सड़क पर उतरेंगे। राज्य में संगठन चुनाव पर कहा कि इस बारे में जल्दी निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर सहित स्थानीय नेता उपस्थित रहे।