8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 149 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम अनाउंस किए। 
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 16 Jan 2017, 7:31 PM IST

BJP List

BJP List

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले और दूसरे चरण लिए 149 उम्मीदवारों ने नाम जारी कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों का नाम अनाउंस किया। यूपी के लिए भाजपा की ये पहली लिस्ट है। इससे पहले रविवार देर रात दिल्ली में भाजपा चुनाव कार्यसमिति की बैठक में लिस्ट पर केंद्रीय नेताओं ने अंतिम मुहर लगाई। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेता प्रमुखता से मौजूद थे।

उत्तराखंड के लिए भी जारी किए उम्मीदवारों के नाम

भाजपा ने उत्तराखंड चुनाव के लिए भी पार्टी 69 पार्टी उम्मीदवारों के नाम जारी किए। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसमें पंजाब और गोवा में भाजपा और सहयोगियों की सरकारें हैं। जबकि मणिपुर, यूपी और उत्तराखंड में की सत्ता में दूसरे दल काबिज है। भाजपा के लिए ये चुनाव काफी अहम हैं।

यूपी की लिस्ट में क्या ख़ास

#1. यूपी में चेतन चौहान, संगीत सोम, लक्ष्मी कांत वाजपेयी और श्रीकांत शर्मा के भी नाम।
#2. सभी सेटिंग विधायकों को दिया गया टिकट।
#3. उत्तराखंड में यश आर्य, सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा को भी टिकट।
#4. जेपी नड्डा ने कहा समाज के सभी वर्गों को टिकट दिया गया।



यूपी में पांच चरणों में चुनाव

403 विधानसभा सीटों के लिए उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 11 फरवरी (73 सीटें), 15 फरवरी (67 सीटें), 19 फरवरी (69 सीटें), 23 फरवरी (53 सीटें), 27 फरवरी (52 सीटें ), 4 मार्च (49 सीटें) और 8 मार्च (40 सीटों) को वोट डाले जाएंगे।