नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अब एक बार फिर से सियासत शुरु हो गई है। दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो जारी जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां एक ओर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सेना के शौर्य, बलिदान, पराक्रम और साहस का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करने का आरोप लगाया। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सेना का मनोबल तोड़ने की नीति अपना रही है।