25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह ने लाॉन्‍च किया भाजपा का संकल्‍प पत्र अभियान, पार्टी जनता से मांगेगी राय

भाजपा ने पार्टी का घोषणा पत्र (संकल्‍प पत्र) तैयार करने की जिम्‍मेदारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी है। इसके लिए पार्टी ने कई उप-समितियां गठित की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Feb 2019, 11:33 AM IST

modi-rajnath

BJP आज से करेगी 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ लोगों से मांगेगी सुझाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर भाजपा आज से देशव्‍यापी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसे भाजपा का चुनाव के लिए तैयारी की शुरुआत माना जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगेगी। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' अभियान की शुरूआत आज दिल्‍ली में करेंगे।

लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका

देशव्‍यापी अभियान
पार्टी की ओर से इस अभियान को एक महीने तक चलाया जाएगा। इसके माध्यम से पार्टी 10 करोड़ लोगों से एक महीने के अंदर संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेगी। उसी के आधार पर भाजपा घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) तैयार करेगी।

सीमांचल एक्‍सप्रेस ट्रेन दुर्घटना: नीतीश कुमार ने जताया दुख, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

राजनाथ को संकल्‍प पत्र की जिम्‍मेदारी
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र बनाने के लिए पार्टी ने अनेक उप-समितियां बनाई हैं। इन समितियों का जिम्मा गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया है। कृषि विषय पर संकल्प पत्र की उप समितियों का काम मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दिया गया है। वहीं इन समितियों में आर्थिक विषयों की जिम्मेदारी अरुण जेटली को, महिला विषयों की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को और शिक्षा के मसले पर एमएचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को और सुरक्षा के लिए बनी उप-समितियों की जिम्मेदारी बीसी खंडूरी को दी गई है।