हिमाचल में आप को भाजपा दे चुकी झटका
भारतीय जनता पार्टी ने जहां दूसरे राज्यों में कांग्रेस के बागियों पर फोकस किया, वहीं हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले आम आदमी पार्टी को रणनीति के तहत झटका दिया। भाजपा ने बीते दिनों आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह व महिला मोर्चा पदाधिकारियों को शामिल कराकर राज्य में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के संगठन के कमजोर होने का संदेश दिया। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत से उत्साहित होकर जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने आक्रामक रूप से हिमाचल प्रदेश का रुख किया, उससे सजग हुई भाजपा ने आप नेताओं को तोड़कर परसेप्शन के मोर्चे पर पार्टी को झटका देने की कोशिश की।