सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा यह कार्यकर्ता अस्पतालों और अनाथालयों में भी जाकर मरीजों और जरूरतमंदों की मदद करेंगे। इतना ही नहीं इस अभियान के दौरान भाजपा नेता सैकड़ों विशेषरूप से दिव्यांग लोगों को शैक्षिक सहायता भी मुहैया कराएंगे।